Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरिद्वार : हाईवे के पास मिला युवती का शव, गला रेत कर...

हरिद्वार : हाईवे के पास मिला युवती का शव, गला रेत कर मारा गया, 20 से 22 साल बताई जा रही उम्र

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप एक युवती का शव मिला। गला रेत कर  युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही। पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा युवती का शव तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेत कर हत्या की है। सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments