03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : गैर संप्रदाय की युवती से शादी करने के लिए युवक ने भिखारी को उतार दिया मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : गैर संप्रदाय की युवती से विवाह करने के लिए युवक ने भिक्षुक की हत्या कर खुद को मृत दर्शा दिया था। उसके बाद युवती से विवाह किया। अदालत ने इस मामले में प्रेमी और प्रेमिका को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

शासकीय अधिवक्ता राजकुमार सिंह ने बताया कि पिरान कलियर निवासी शराफत ने 19 सितंबर 2016 को अपने भाई मुकर्रम की लाश मिलने की सूचना दी थी। बताया था कि वह चार दिन पहले रोशनाबाद फैक्टरी में काम करने गया था, तब से लापता था।

शराफत ने गांव निवासी आरिफ पर घर आकर मुकर्रम को धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने आरिफ के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के बाद मुकर्रम व उसकी प्रेमिका पूजा को गिरफ्तार किया गया।

  • सरकारी पक्ष ने 13 गवाह प्रस्तुत किए

पूछताछ में दोनों ने बताया था कि दोनों अलग समुदाय होने के चलते शादी नहीं कर पा रहे थे। जिससे दोनों ने षड्यंत्र रचकर एक भिखारी की हत्या कर दी। इसके बाद मुकर्रम की हत्या दर्शाकर बाहर जाकर शादी करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने हत्यारोपी मुकर्रम, षड्यंत्र की आरोपी पूजा निवासी ग्राम मानक माजरा भगवानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार की अदालत में सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने 13 गवाह प्रस्तुत किए।

  • खाना खिलाने के बहाने ले गया और गला काट दिया

मुकर्रम ने खुद की हत्या दर्शाने के मकसद से भिखारी को खाना खिलाने के बहाने बुला ले गया और पाठल से उसका गला काट दिया था। नाक व मुंह पर चोट मारकर चेहरे व कपड़ों को आग से जला दिया था। जिससे कोई व्यक्ति सही तरीके से शव को पहचान न सके।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img