03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानीः राजनीतिक रंजिश के चलते बदमाश ने युवक को मारी गोली

Spread the love

एफएनएन, नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में रविवार रात को युवक को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने राजनीतिक रंजिश के चलते युवक को गोली मारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने पत्रकारों से मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीती रात को भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी के पास दुकान में बैठे बेलेजली लाज निवासी हनी प्रजापति नामक युवक को गोली मार दी गई थी।

सूचना मिलते ही भोटिया पड़ाव पुलिस मौके पर पहुंची और सर्वप्रथम घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही परिजनों को सूचित कर घटना के संबंध में जानकारी ली गई। इसके पश्चात् आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। हमलावर को पकड़ने के लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद हमलावर को पकड़ने के लिये शहर में नाकेबंदी करा दी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस रात भर आरोपी को तलाशती रही।

आाखिरकार आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली को बसानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि राजनीतिक रंजिश के चलते उसने पीड़ित पर गोली चलाई। आरोपी की पत्नी निकाय चुनाव में हार गई थी। उसे शक था कि घायल ने उसका चुनाव में विरोध किया था। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखने लगा। मीणा ने बताया कि आरोपी छटा बदमाश है और उस पर हत्या का प्रयास, बलवा के साथ विभिन्न मामलों में पहले से 16 मामले दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कुछ जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img