Monday, February 23, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहलद्वानीः मोबाइल कारोबारी ने शादी का वायदा कर युवती से किया दुष्कर्म

हलद्वानीः मोबाइल कारोबारी ने शादी का वायदा कर युवती से किया दुष्कर्म

  • दोस्तों से पिटवाने और धमकाने का भी आरोप, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हल्द्वानीः शहर के एक मोबाइल कारोबारी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने और बाद में साफ मुकर जाने का संगीन इल्जाम लगाते हुए बनभूलपुरा थाने में तहरीर दी है। आरोप यह भी है कि कारोबारी ने कई बार उससे गालीगलौज, हाथापाई की और अपने कुछ दोस्तों को उसके घर भेजकर पुलिस से शिकायत करने पर जान से हाथ धो बैठने की धमकी भी दी। पुलिस जांच में जुट गई है।

मामला हलद्वानी शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। बहेड़ी (बरेली) के जोहनपुर गांव निवासी मुनीर फैसल की इंदिरानगर में मोबाइल की शाप है। मुनीर पर क्षेत्र की ही एक युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अक्सर मुनीर की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज कराने जाती थी। इसी दौरान बातचीत में मुनीर से उससे नजदीकी बढ़ाई और दोस्ती से आगे बढ़कर शादी का प्रस्ताव रख दिया।

शादी का वायदा कर बनाए अवैध संबंध

युवती ने हामी भरी तो मुनीर ने जल्द शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए लेकिन बाद में बार-बार कहने पर भी शादी करने की बात से साफ मुकर गया। अब वह युवती को अपनी दुकान पर भी नहीं आने दे रहा है। यही नहीं, उसने अपने दोस्तों जीशान व मुजस्सिम की मदद से युवती को पिटवाया और पीछा न छोड़ने पर जान से मरवा देने की धमकी भी दी है। पीड़िता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments