Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशहेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को महिला के बालों में थूकना पड़ा महंगा,...

हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को महिला के बालों में थूकना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की पुलिस ने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के खिलाफ एक महिला के बालों को स्टाइल करते समय उस पर थूकने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । यहां तीन जनवरी को आयोजित एक कार्यशाला में हुई घटना का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हबीब दर्शकों से कहते सुनाई दे रहे हैं, ”पानी की कमी हो तो लार का इस्तेमाल करो।” पुलिस ने कहा कि यहां के मंसूरपुर थाने में प्राथमिकी बड़ौत कस्बे की रहने वाली पूजा गुप्ता की शिकायत पर दर्ज कराई गई है, जिसके बालों पर हबीब ने कार्यशाला के दौरान थूक दिया था।

उन्होंने कहा कि हबीब पर भारतीय दंड संहिता और महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धारा 355 (किसी व्यक्ति का अपमान करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल, अन्यथा गंभीर उकसावे) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, हिंदू कार्यकर्ताओं ने हबीब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हेयर स्टाइलिस्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments