Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशशिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में गुरुजनो का हुआ...

शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में गुरुजनो का हुआ सम्मान

  • लखीमपुर खीरी में शिक्षक दिवस के मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग के और प्राइवेट स्कूलों समेत कुल 75 शिक्षकों का उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया
  • गैलेक्सी अकेडमी को कोरोना काल में उत्कृष्ट शिक्षा देने वाली शिक्षिका हिमानी शर्मा को जिला अधिकारी खीरी डॉ अरविंद कुमार सिंह और मंडलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार ने सम्मानित किया। 

लखीमपुर खीरी : बेसिक शिक्षा विभाग के वो शिक्षक जिन्होंने अपने प्रयास से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव किए हैं और प्राइवेट स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षक भी सम्मानित हुए। नगर के अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के सम्मान में आयोजन रखा था । कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त रंजन कुमार और जिला अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने किया। मंडलायुक्त रंजन कुमार ने शिक्षकों के सम्मान में अपने शिक्षण काल की यादें शेयर की।

 

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट स्कूल का सम्मान प्राप्त वीरेंद्र शुक्ला, एसपी सिंह, आलोक कुमार, ह्रदयेश कुमार शुक्ला, अनुपमा मिश्रा, कुहू बैनर्जी, गैलेक्सी एकेडमी गुलरिया की टीचर हिमानी शर्मा को मंडलायुक्त रंजन कुमार और जिलाधिकारी डॉ अरविंद कुमार सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उत्तम कुमार ने किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ लक्ष्मी कांत पांडे, डायट प्राचार्य डॉ ओपी गुप्ता समेत खंड शिक्षा अधिकारी शोभनाथ यादव, डॉ ब्रजेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments