03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गुप्तेश्वर पांडेय : न इधर के रहे न उधर के ..

Spread the love

एफएनएन, पटना: बिहार के पुलिस महानिदेशक पद से वायलेंटरी रिटायरमेंट लेकर राजनीति में कूदे पूर्व आईपीएस गुप्तेश्वर पांडेय को फिलहाल निराशा हाथ लगी है, या यूं कहें कि पांडेय न इधर के रहे, औऱ न उधर के… पांडेय को न तो बीजेपी से ही टिकट मिला और न ही उनका नाम जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवारों की सूची में ही नजर आया। पांडेय बक्सर से बीजेपी का टिकट चाहते थे। उन्होंने पिछले माह स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन दिया था जिसको तुरंत ही स्वीकृति मिल गई।

बताया जाता है कि यह कदम उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए उठाया। केंद्र ने तुरंत ही उनके वीआरएस को स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही थीं। गुप्तेश्वर पांडेय ने सेवानिवृत्ति के दो दिन बाद ही घोषणा की थी कि अगर मौका मिला तो वे चुनाव लड़ेंगे क्योंकि वे राजनीति को लोगों की सेवा करने का सबसे बड़ा मंच मानते हैं। पांडेय ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि ”अपने अनेक शुभचिंतकों के फ़ोन से परेशान हूँ. मैं उनकी चिंता और परेशानी भी समझता हूँ। मेरे सेवामुक्त होने के बाद सबको उम्मीद थी कि मैं चुनाव लड़ूँगा लेकिन मैं इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा। हताश निराश होने की कोई बात नहीं है. धीरज रखें. मेरा जीवन संघर्ष में ही बीता है। मैं जीवन भर जनता की सेवा में रहूँगा। कृपया धीरज रखें और मुझे फ़ोन नहीं करे। बिहार की जनता को मेरा जीवन समर्पित है। अपनी जन्मभूमि बक्सर की धरती और वहाँ के सभी जाति मज़हब के सभी बड़े-छोटे भाई-बहनों माताओं और नौजवानों को मेरा पैर छू कर प्रणाम! अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें !”

Hot this week

Dhami Cabinet के 10 बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

Dhami Cabinet की बैठक आज, मानसून सत्र की तारीख से लेकर डॉक्टरों के बॉन्ड तक अहम फैसलों की उम्मीद

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img