03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

फर्जी कंपनी खोलकर करोड़ो की GST चोरी; किया 12 करोड़ का कारोबार

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : औरंगाबाद रायबरेली रोड के पते पर कारोबारी प्रिंस ने मूर्ति इंटरप्राजेज के नाम फर्जी कंपनी खोली। इसके माध्यम से तीन माह में 12 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया। फर्जीवाड़ा कर जीएसटी का आवेदन किया। इसके जरिये 5,75,95,200 कर की हेराफेरी की। जांच में खुलासा होने के बाद उपायुक्त राज्यकर सुमन चौरसिया ने बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उपायुक्त राज्यकर सुमन चौरसिया के मुताबिक औरंगाबाद रायबरेली रोड के पते पर मूर्ति इंटरप्राजेज के नाम से एक फर्म का पंजीकरण हुआ। कमिश्नर राज्यकर मुख्यालय से 2 जुलाई को इस फर्म के बारे में जांच करने का आदेश हुआ। जांच के दौरान सामने आया कि जो पता दर्ज है, उस पर इस नाम की कोई फर्म ही नहीं है। जब रिकार्ड खंगाले गये तो फर्म जून तक के अपने जीएसटीआर में कई फर्म को आपूर्ति दिखाते हुए फर्जी दस्तावेज से आईटीसी पास ऑन की।

रिकार्ड के अनुसार पंजाब के फतेहगढ़ साहिब मंडी गोविंदगढ़ स्थित एसके ट्रेडर्स के नाम की कंपनी को अप्रैल में 77,41,449, 13,93,460 रुपये मई 6,13,98,165, 1,10,51,669 रुपये का कारोबार दिखाया। इसके अलावा जीएस ट्रेडर्स से मई में 81,63,298, और 14,69,393 रुपये और जून में 3,85,41,412 व 69,37,454 रुपये का कारोबार किया। इस कारोबार पर फर्म ने करीब 5,75,95,200 रुपये की कर चोरी की है। इंस्पेक्टर बिजनौर के मुताबिक उपायुक्त राज्यकर सुमन चौरसिया की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img