03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजा कॉलोनी में जल्द होगा श्री शिव मंदिर का भव्य निर्माण : चुघ

एफएनएन, रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप की राजा कालोनी वार्ड दो में जन सहयोग से भव्य श्री शिव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है जो शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने गत दिवस ट्रांजिट कैंप में राजा कालोनी में श्री शिव मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व सैकड़ों क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में उन्होंने पंडित जी द्वारा पढ़े गए मंत्रोचारण एवम भगवान शंकर के जयघोषों के बीच मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर के पुर्ननिर्माण की क्षेत्रवासियों द्वारा पिछले काफी समय से इच्छा व्यक्त की जा रही थी। आज सभी के सहयोग से मंदिर के पुर्ननिर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। चुघ ने कहा कि उनका यह सौभाग्य है कि मंदिर के पुर्ननिर्माण कार्य का शिलान्यास करने अवसर उन्हें प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा वह मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। चुघ का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रेमपाल गंगवार, भीमसेन शर्मा, राधेश शर्मा, नंदकिशोर चौहान, ऋषि राज, सरोज चौहान, सविता सागर, शोभा सक्सेना, चंद्रपाल मौर्य, सत्यपाल गंगवार, मदनलाल शर्मा, शिव सिंह, अशोक चौहान, संजीव रस्तोगी, जसवंत राठौर, धर्मपाल सागर, महेश रस्तोगी, आसेराम मौर्य व गोबिंदराम आदि मौजूद थे।

Hot this week

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img