Thursday, March 26, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडमंत्रियों को सरकार का तोहफा, यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी

मंत्रियों को सरकार का तोहफा, यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने मंत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार ने यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की है। मंत्रियों के यात्रा भत्ता में 30 हजार रुपये प्रतिमाह का इजाफा हुआ है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

उत्तराखंड के सीएम समेत मंत्रियों, राज्य मंत्री और उप मंत्रियों और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को भारत में यात्रा करने पर प्रतिमाह अधिकतम 90 हजार रुपये मिलेंगे। अब तक मंत्रियों को 60 हजार रुपये प्रतिमाह यात्रा भत्ता मिलता था। सरकार ने इसमें 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे को उठाया गया था। जिसके बाद गोपन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बता दें कि इस संशोधन के तहत नियम चार में बदलाव करते हुए मंत्रियों के यात्रा भत्ते की अधिकतम सीमा बढ़ाई गई है। साल 2024 में सरकार ने विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments