Thursday, February 19, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीमई के पहले दिन मिली खुशखबरी, कम हो गए गैस सिलेंडर के...

मई के पहले दिन मिली खुशखबरी, कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम, जानें अपने शहर में नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली: मई महीने की शुरुआत खुशखबरी लेकर आई है. तेल कंपनियों ने बुधवार 1 मई को गैस सिलेंडरों के दामों में कटौती की है. महंगाई के बीच जनता के लिए यह राहत भरी खबर है. लगातार दूसरा महीना है जब तेल कंपनियों ने अपने ग्राहकों को राहत दी है. जानकारी के मुताबिक ऑयल कंपनियों ने 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है. देश की राजधानी नई दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता और चेन्नई तक दाम कम किए गए हैं.

बता दें, कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में 19 से 20 रुपये तक की कटौती हुई है. नए दाम अपडेट कर दिए गए हैं, जो आज से लागू हो जाएंगे.

राजधानी दिल्ली में गैस सिलेंडरों के दाम
तेल कंपनियों के मुताबिक आज 1 मई से राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में करीब 19 रुपये कम किए गए हैं. नए रेट 1745.50 रुपये हो गए हैं, जो पहले 1764.50 रुपये थे, वहीं, मायानगरी मुंबई में गैस सिलेंडर के नए दाम घटकर 1698.50 रुपये हो गए हैं, जो पहले 1717.50 रुपये में मिलते थे. बात चेन्नई की करें तो कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम 19 रुपये घटकर 1911 रुपये हो गई है, जो पहले 1930 रुपये थी. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में 20 रुपये की कटौती की गई है. यहां नए रेट 1859 रुपये हो गए हैं, जो पहले 1879 रुपये थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पिछले महीने अप्रैल में भी हुई थी कटौती
बता दें, तेल कंपनियों ने अप्रैल महीने में भी कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में कटौती की थी. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 19 किग्रा. वाले गैस सिलेंडर के दाम 30.50 रुपये घटकर 1764.50 रुपये हो गए थे. वहीं, कोलकाता में 32 रुपये कम किए गए थे, जो पहले 1879 रुपये में बिक रहा था. मायानगरी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 31.50 रुपये की कटौती की गई थी, जो 1717.50 रुपये पर गए थे. वहीं, चेन्नई में 30.50 रुपये घटाकर 1930 रुपये हो गई थी.

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम जस के तस
तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दामोंं में कोई परिवर्तन नहीं किया है. 14.2 किग्रा. वाले सिलेंडर में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है. इससे पहले मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए 100 रुपये की कटौती का एलान किया था. राजधानी में घरेलू गैस के दाम 603 रुपये है. कोलकाता में यही सिलेंडर 829 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में 802.50 रुपये है. वहीं, चेन्नई में 818.50 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments