03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा 2024: आज से पीआरडी जवानों की होगी तैनाती, चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने बदली चेकपोस्ट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एक चेकपोस्ट बदल दी है। सभी चेकपोस्ट पर बुधवार से पीआरडी जवान, आउटसोर्स कर्मचारी ड्यूटी शुरू कर देंगे। परिवहन मुख्यालय ने जिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, वह आठ मई से तैनात हो जाएंगे।

कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टरवार चलेगी। परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने चारधाम यात्रा चेकपोस्ट के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत आठ मई से 18 मई का एक रोस्टर है, जबकि दूसरा रोस्टर 19 मई से 29 मई तक चलेगा। परिवहन विभाग ने पीआरडी और संविदा आउटसोर्स कर्मियों को भी चेकपोस्ट पर तैनात किया है, जो एक मई से ज्वाइन कर लेंगे।

डामटा चेकपोस्ट को हटाकर विकासनगर-यमुना पुल मार्ग पर बाड़वाला चेकपोस्ट बनाया गया है। भद्रकाली, तपोवन, कुठालगेट, सोनप्रयाग चेकपोस्ट पर भी कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया, सभी चेकपोस्ट पर एक मई से पीआरडी, आउटसोर्स कर्मचारी तैनात होंगे। विभागीय कर्मचारी आठ मई से अपनी ड्यूटी देंगे। परिवहन मुख्यालय ने सभी आरटीओ, एआरटीओ को स्पष्ट निर्देश दे दिए कि वे ड्यूटी वाले कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि के लिए कार्यमुक्त कर दें।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • बिना वाजिब कारण छुट्टी नहीं मिलेगी

चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन विभाग के कर्मचारियों को वाजिब कारण के बिना छुट्टी नहीं मिलेगी। परिवहन मुख्यालय ने इस संबंध में सभी को निर्देशित कर दिया है। यात्रा ड्यूटी के दौरान यह नियम लागू रहेगा।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img