Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडखिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, अब तकनीकी शिक्षा के सभी कोर्स के एडमिशन...

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, अब तकनीकी शिक्षा के सभी कोर्स के एडमिशन में मिलेगा 5% कोटा

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश के खिलाड़ियों को बीटेक, एमटेक सहित तकनीकी शिक्षा के सभी कोर्स के एडमिशन में पांच प्रतिशत कोटा मिलेगा। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से कोटा दिए जाने से इन्कार कर दिया गया है। अपर सचिव एवं खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक खेल विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विभिन्न राज्य खिलाड़ियों को महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए दो से तीन फीसदी खेल कोटा दे रहे हैं। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी खिलाड़ियों को कोटा दिया जा सके इसके लिए खेल विभाग की ओर से उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था।

  • पांच प्रतिशत कोटा देने पर बनी सहमति

अपर सचिव एवं खेल विभाग के निदेशक के मुताबिक उच्च शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों को एडमिशन में कोटा देने से इन्कार कर दिया है। हालांकि तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से खिलाड़ियों को पांच प्रतिशत कोटा देने पर सहमति बनी है।

तकनीकी शिक्षा विभाग की सहमति पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तकनीकी शिक्षा के सभी कोर्स पॉलीटेक्निक, बीटेक, एमटेक आदि में एडमिशन के दौरान कोटा मिलेगा। खेल विभाग के निदेशक के मुताबिक तकनीकी शिक्षा के बाद अन्य विभागों में भी इस प्रस्ताव को भेजा जाएगा। वहीं खेल विभाग उच्च शिक्षा विभाग से भी इसके लिए फिर से अनुरोध करेगा।

तकनीकी शिक्षा विभाग से विभिन्न कोर्स में खिलाड़ियों को एडमिशन में पांच प्रतिशत कोटा दिए जाने पर सहमति दे दी गई है। विभाग अब इसके लिए नियम बना रहा है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments