03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, देहरादून-लखनऊ के बीच चलेगी एक और नई वंदे भारत, पीएम मोदी देंगे कई सौगात

Spread the love

एफएनएन, बरेली : उत्तर रेलवे के देहरादून रेलवे स्टेशन से लखनऊ रेलवे स्टेशन के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन 12 से शुरू होगा। इसके साथ ही 10 वंदे भारत ट्रेन का संचालन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे।

देहरादून रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली वंंदे भारत ट्रेन का स्टापेज बरेली जंक्शन पर रहेगा। इससे यात्रियों को खासी सुविधा होगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 764 स्थल जुड़ेंगे। देश भर में रेलवे की ओर से लगातार वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन बरेली जंक्शन से एक भी वंदे भारत ट्रेन का संचालन नहीं किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
बरेली और शाहजहांपुर स्टेशन शामिल नहीं थे

आंकड़ों पर नजर डालें तो 82 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं भारतीय रेलवे में चल रही हैं, जो ब्राडगेज विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत 24 राज्यों और 256 जिलों से गुजरती हैं। इन जिलों में बरेली शाहजहांपुर आदि स्टेशन शामिल नहीं थे।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

यात्रियों को मिलेगी अच्छी सुविधा

रेलवे की ओर से बेहतर सुविधाओं से लैस वंदे भारत ट्रेन का संचालन होगा, जिससे यात्रियों को अच्छी सुविधा का लाभ मिल सकेगा। रेलवे की ओर से जिन 10 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी कराएंगे। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से चल रही वंदे भारत ट्रेन 22549 और 22550 गोरखपुर जंक्शन लखनऊ गोरखपुर जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक किया जायेगा। इस वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ही तीन और ट्रेनों का मार्ग विस्तार होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में 85,000 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न रेल परियाजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे।

इनका भी शिलान्यास

पीएम मोदी एक स्टेशन एक उत्पाद के 1,500 से अधिक स्टाल, 50 स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र, 51 गति शक्ति मल्टीमाडल कार्गो टर्मिनल, रेलवे गुड्स शेडों, 16 रेलवे कारखानों, लोको शेडों, पिट लाइन, कोचिंग डिपो, 35 रेल कोच रेस्टोरेंट, 2,135 किमी के विद्युतीकरण, 1500 किमी के दोहरीकरण, तीसरी लाइन, आमान परिवर्तन, ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर समेत बड़ी संख्या में काम कराए जाएंगे। साथ ही भारतीय रेलवे की ओर से 51 जोड़ी ट्रेनों का संचालन और किया जाएगा।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img