03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वैश्विक निवेशक सम्मेलन: थोड़ी देर में पहुंचेंगे गृहमंत्री, शाम को जाएंगे परमार्थ निकेतन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून:  उत्तराखंड में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया तो वहीं आज समापन अमित शाह पहुंच रहे हैं। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के पहले दिन 44 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर सरकार ने निवेशकों के साथ करार किया है।

परमार्थ निकेतन जाएंगे गृहमंत्री

परमार्थ निकेतन में गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी पौड़ी, टिहरी व एसपी चमोली ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को ब्रीफ किया। आज शनिवार शाम गृहमंत्री अमित शाह का परमार्थ निकेतन की आरती में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अमित शाह का हेलिकॉप्टर वेद निकेतन के समीप हेलीपैड पर पर लैंड करेगा। यहां से वह कार से परमार्थ निकेतन पहुंचेंगे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

उद्यमियों ने उत्तराखंड को निवेश का आकर्षक स्थल बताया

सम्मेलन के दूसरे सत्र में मैन्युफैक्चरिंग पर सेक्टोरल सत्र में उद्यमियों ने उत्तराखंड को निवेश का आकर्षक स्थल बताया। सत्र की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, उद्यमी हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं। राज्य के विकास और रोजगार सृजन में उद्योगों में महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा, प्रदेश सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए 18 माह में नई नीतियों लागू करने के साथ ही कई नीतियों में संशोधन किया है। उद्यमियों और निवेशकों के सुझावों के आधार पर नीतियों में बदलाव किया है। उन्होंने निवेशकों से पहाड़ से हो रहे पलायन और बेरोजगारी के समाधान में भागीदार बनाने का आह्वान किया।

उत्तराखंड की जीडीपी में ऑटो और फार्मा सेक्टर का 36 प्रतिशत योगदान

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं और खूबियों को देश-दुनिया से आने वाले निवेशकों के साथ साझा किया गया। निवेशकों ने कहा, विनिर्माण क्षेत्र देश और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उत्तराखंड की जीडीपी में ऑटो और फार्मा सेक्टर का 36 प्रतिशत योगदान है।आने वाला समय ई-वाहनों का है। इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पास अवसर हैं।
कई बड़े उद्योगपतियों ने उत्तराखंड में निवेश का किया एलान

देहरादून के एफआरआई में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के शुभारंभ पर कई बड़े उद्योगपतियों ने उत्तराखंड में निवेश का एलान किया। वहीं प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), रियल एस्टेट, हेल्थ केयर, उच्च शिक्षा, पर्यटन, फिल्म, आयुष, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए हैं। इसमें सरकार ने 44 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें –केंद्रीय गृहमंत्री: आज परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल होंगे अमित शाह, की गई अभेद सुरक्षा व्यवस्था

निवेशक सम्मेलन के लिए धामी सरकार ने लंदन, बर्मिघम, दुबई, अबुधाबी, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, बंगलुरु के अलावा प्रदेश स्तर हुए रोड शो, मिनी रोड में तीन लाख करोड़ के निवेश पर करार किया था। निवेशक सम्मेलन के पहले दिन निवेशकों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में 44 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू किया गया। इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइज के निदेशक प्रणव अदाणी ने 1700 करोड़ के निवेश का एलान किया।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img