Sunday, March 15, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकर्नाटक की युवती को पब्जी गेम खेलने के दौरान हुआ प्यार, उत्तराखंड...

कर्नाटक की युवती को पब्जी गेम खेलने के दौरान हुआ प्यार, उत्तराखंड पहुॅच की शादी

एफएनएन, ऊधम सिंह नगर:  पब्जी गेम खेलते-खेलते कर्नाटक की युवती और बाजपुर निवासी एक युवक के बीच दोस्ती हो गई। दोनों के बीच प्यार परवान ऐसा चढ़ा कि युवती घर छोड़कर बाजपुर चली आई और दोनों एक दूसरे के हो गए। इधर, कर्नाटक में परिजनों ने युवती के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई।

रविवार को कर्नाटक पुलिस युवती के परिजनों के साथ बाजपुर कोतवाली पहुंची। मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती से जानकारी ली। युवती ने शादी पंजीकृत का प्रमाणपत्र दिखाया। साथ ही उसने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया जिस पर  कर्नाटक पुलिस परिजनों के साथ लौट गई।

पुलिस के अनुसार कर्नाटक निवासी एक युवती का बाजपुर के गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी युवक के साथ पब्जी गेम के दौरान दोस्ती हो गई। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। तीन दिसंबर को युवती कर्नाटक से हवाई जहाज से दिल्ली पहुंची। उसके बाद बाजपुर पहुंच गई। सात दिसंबर को प्रेमी युगल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी कर ली।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड: दुष्कर्म से गर्भवती हुई पीड़िता, मानसिक रूप से बीमार किशोरी से हैवानियत; ऐसे हुआ खुलासा

कोतवाली के एसआई कैलाश चंद नगरकोटी ने बताया कि युवती के लोकेशन के आधार पर कर्नाटक पुलिस बाजपुुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से कर्नाटक पुलिस ने युवती से जानकारी ली। युवती ने शादी पंजीकृत का प्रमाणपत्र भी दिखाया। बताते हैं कि युवती और युवक दोनों बालिग है।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि कर्नाटक पुलिस आई थी। लेकिन दोनों बालिग है। युवती और युवक ने शादी कर ली।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments