Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशगीता जयंती पर मीरगंज के कालेज मेंं विचार गोष्ठी, गीता भी बांटी

गीता जयंती पर मीरगंज के कालेज मेंं विचार गोष्ठी, गीता भी बांटी

  • विद्यार्थियों को गीता पढ़ाने और क्षेत्र के हर कालेज में गीता वितरण के संकल्प भी लिए
[clear]एफएनएन,मीरगंंज, बरेेेली : गीता जयंती पर संस्कृति बचाओ अभियान के अंतर्गत शुुुक्रवार को ग्राम ठिरिया बुजुर्ग के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में गीता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान कृष्ण के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया गया। सभी भगवत प्रेमियों को श्रीमद्भगवद्गीता भी वितरित की गई। विद्यालय के प्रबंधक संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को अलग से गीता पढ़ाने का संकल्प लिया।
संस्कृति बचाओ अभियान के संयोजक कवि गोपाल पाठक और विशाल गंगवार ने गीता वितरण का कार्यक्रम क्षेत्र के हर इंटर कॉलेज में कराने की बात कही। कार्यक्रम में स्वामी आनंद अशोक उपाध्याय एड., महिपाल शर्मा, गौरव शर्मा, जगपाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, अर्जुन पाराशरी, अमित चौहान, हितेश गंगवार, मनीष गंगवार, सुमित कुर्मी, जयमल चौधरी, रोहिताश शर्मा, मिंटू भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, रानू चौधरी आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments