03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव से पहले जनता को दिया करंट का झटका : सौरभ बेहड़

एफएनएन, रुद्रपुर : अभी लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण ही समाप्त हुआ है और पांच चरण बाकी हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव संपन्न होने से पहले ही उत्तराखंड में लोगों को बहुत जोर से करंट का झटका लग गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक सौरव राज बेहड़ ने जारी बयान में कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विकास और गरीबों को उत्थान के लिए निरंतर बयान बाजी करते रहते हैं, लेकिन जिस प्रकार से इस राज्य के लोगों को सरकार ने बिजली का झटका दिया है वह अब राज्य की जनता को हजम नहीं हो रहा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जारी बयान में बेहड ने कहा कि राज्य सरकार ने आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में 7% तक इजाफा कर दिया है, जबकि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी और प्रधानमंत्री मोदी ने यह कहा था कि राज्य सरकार को शून्य दरों पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, ऐसे में लोकसभा चुनाव के भीतर ही जिस प्रकार से बिजली की दरों में इजाफा किया गया है वह लोगों की भावनाओं पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव जनता के हितों के साथ खिलवाड़ किया है जिसे अब जनता भली-भांति समझ चुकी है ।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के मेहनतकश लोगों का राज्य माना जाता है, जहां कठिन परिस्थितियों में लोग अपने जीवन का यापन करते हैं ऐसे में बिजली के दरों में इजाफा करना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दो चरण के मतदान के बाद ही अपनी हार को देखकर बौखला चुकी है ।अभी इस देश में पांच चरणों का चुनाव होना है ऐसे में भाजपा हर राज्य पर कोई ना कोई कुठाराघात करेगी, जो अब उत्तराखंड के साथ नजर आ रहा है।

Hot this week

Uttarakhand के बागेश्वर में भूकंप के झटके, 2.8 रही तीव्रता; 5 किमी गहराई में था केंद्र

एफएनएन ,  देहरादून : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में...

Gairsain विधानसभा सत्र : रेखा आर्य पर प्रीतम सिंह के आरोप, मंत्री ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर किया पलटवार

एफएनएन , देहरादून/गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण...

Topics

Gairsain विधानसभा सत्र : रेखा आर्य पर प्रीतम सिंह के आरोप, मंत्री ने कांग्रेस के पुराने शासनकाल पर किया पलटवार

एफएनएन , देहरादून/गैरसैंण : उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img