Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडग्राम्य विकास विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के भीतर फांसी लगा कर युवक...

ग्राम्य विकास विभाग के प्रशिक्षण केंद्र के भीतर फांसी लगा कर युवक ने जान दी

एफएनएन, हल्द्वानी : काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार के बागजाला में स्थित ग्राम्य विकास विभाग के प्रसार प्रशिक्षण केंद्र की बिल्डिंग के कमरे में अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रसार प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है मृतक की उम्र 25 से 26 वर्ष बताई जा रही है । सरकारी भवन में इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है फिलहाल पुलिस हर दृष्टि से इस घटना की जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात सुरक्षा गार्ड ने प्रशिक्षण केंद्र के सभी गेटों को बंद कर दिया था उसके बावजूद युवक कमरे तक कैसे पहुंचा। थाना प्रभारी भगवान महर का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है प्रशिक्षण केंद्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं युवक कब और क्यों आया उसने आत्महत्या क्यों की इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments