Saturday, March 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeमनोरंजनअभिनेत्री सारा अली खान को ड्रग्स पहुंचाने वाले सख्श से गांजा बरामद

अभिनेत्री सारा अली खान को ड्रग्स पहुंचाने वाले सख्श से गांजा बरामद

एफएनएन, मुंबईः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान को ड्रग्स पहुंचाने वाले अनुज केशवानी की निशादेही पर आधा किलो गांजा बरामद किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को गांजे से बनी कई सिगरेट भी मौके से बरामद की हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, अनुज केशवानी की बॉलीवुड में कई बड़े सितारों से जान पहचान थी। वहीं एनसीबी अब अनुज की निशानदेही पर ड्रग सिंडिकेट से जुड़े दूसरे लोगों की भी तलाश कर रही है।

रिया के बयान से बॉलीवुड में ‘हलचल’

आपको बताते चलें कि ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती के बयान से बॉलीवुड में हलचल मची हुई है। ड्रग्स नहीं लेने और देने का दावा करने वाली रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को ड्रग्स सिडिंकेट में 25 सितारों के नाम बताए हैं। रिया ने ड्रग्स के कारोबार में अभिनेत्री सारा अली खान का नाम लिया। रिया के बताए गए 5 नामों में एक्टर रकुल प्रीत सिंह, डिजाइनर सीमोन खंबाटा, सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और रेनड्रॉप मीडिया की फाउंडर और डायरेक्टर रोहिणी अय्यर और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का नाम भी शामिल है। रिया ने कुल 25 नाम बताए हैं, जिन्हें एनसीबी ने तीन वर्गों में बांटा है। यानी इन पांच नामों के बाद कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments