Sunday, September 8, 2024
spot_img
spot_img
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशपंजाब की दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस से मुठभेड़ के बाद...

पंजाब की दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस से मुठभेड़ के बाद तीन गिरफ्तार

एफएनएन, गोरखपुर:  गीडा क्षेत्र में मंगलवार की रात पंजाब की रहने वाली दो युवतियों से पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने के बाद गीडा पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। इसी बीच बुधवार सुबह 10:15 बजे आरोपितों को देखकर पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एकला का नीरज जायसवाल घायल हो गया। उसके साथी कल्लू और अजय ने सरेंडर कर दिया।

पुलिस के अनुसार पंजाब की रहने वाली दो युवतियां बांसगांव में रहकर आर्केस्ट्रा में काम करती हैं। मंगलवार को वह कुशीनगर में आयोजित किसी कार्यक्रम में गई थीं। देर रात वह वापस बांसगांव जा रही थीं। इसी बीच नीरज, कल्लू, अजय समेत दो अन्य आरोपितों ने दोनों को पकड़ लिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

एकला बंधे के पास ले जाकर युवतियों केे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। घटना के बाद दोनों पीड़िताएं थाने पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश करते हुए घटनास्थल गई। पूरी रात तलाशी के बाद पुलिस आरोपितों के गांव पहुंचकर दबिश दे रही थी।

इसे भी पढ़ें- भारी बारिश से देवखड़ी नाले फंसे दो वाहन, भूस्खलन से टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे बाधित

इसी बीच पुलिस को देखकर तीन आरोपित भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई तो एक आरोपित नीरज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद दो आरोपितों ने सरेंडर कर दिया। अन्य दो आरोपित फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गीडा पुलिस से मुठभेड़ में एक आरोपित नीरज जायसवाल के पैर में गोली लगी है। वह खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। अन्य दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। फरार दो आरोपितों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments