Wednesday, March 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगेहूं खरीद के लिए 1 अप्रैल तक खोलें सभी क्रय केंद्र :...

गेहूं खरीद के लिए 1 अप्रैल तक खोलें सभी क्रय केंद्र : भगत

एफएनएन,रुद्रपुर : खाद्य मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में विडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों की गेहूँ खरीद के सम्बन्ध में क्रय केन्द्रों के खोले जाने हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 अप्रैल तक सभी क्रय केन्द्रों को खोलना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यूसीएफ के साथ सहकारिता समितियों के माध्यम से भी केन्द्र खोले जायेंगे।

ujjawal uttarakhand

उन्होने कहा कि नेफेड के माध्यम से भी गेहूँ खरीदे जायेंगें। उन्होने कहा कि 15 मई तक सभी क्रय केन्द्रों पर गेहूँ की खरीददारी की जा सकेगी। जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने बताया कि नेफेड के केन्द्रों पर खरीदारी के काफी शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत नेफेड संस्था पर पूर्व में सहकारिता विभाग के निर्देशों के क्रम में रोक लगा दी गई थी। उन्होने कहा कि शासन स्तर से नेफेड के सम्बन्ध में जो भी आदेश प्राप्त होगा उसके अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।इस अवसर पर एआर काॅपरेटिव हरीश खण्डूरी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments