Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधकिसानों के समर्थन में रुद्रपुर-किच्छा में उग्र प्रदर्शन, बंद रहा बाजार

किसानों के समर्थन में रुद्रपुर-किच्छा में उग्र प्रदर्शन, बंद रहा बाजार

एफएनएन, रुद्रपुर : केंद्रीय कृषि बिलों को वापस लेने की मांग को लेकर भारत बंद का असर यूपी और उत्तराखंड में साफ तौर पर देखा गया। सुबह से ही बाजार बंद रहे और समर्थन में उतरे संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को बिल वापस लेने के लिए चेताया। उत्तराखंड के रुद्रपुर में कांग्रेस व अन्य विपक्षी व कृषि संगठनों ने बाजार बंद कराया। इसके साथ ही गांधी पार्क में धरना देकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। चेताया कि अगर जल्द ही बिलों को वापस न लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि सरकार पूजी पतियों के इशारे पर काम कर रही है। किसान बिल उसी का परिणाम है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों से एकजुट होकर इन बिलों का विरोध करने का आवाहन किया। इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर महामंत्री अमनदीप सिंह विर्क, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी शर्मा आदि लोग मौजूद थे। वही किच्छा में भी नगर अध्यक्ष अक्षय बाबा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल का ऐलान किया। कहां, कृषि बिलो ने यह साबित कर दिया है कि यह सरकार जनविरोधी और किसान विरोधी है। कांग्रेस नेता सरवर यार खां ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की और बिल वापस लेने की मांग दोहराई।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments