Monday, February 23, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयपूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह नहीं रहे, एम्स में ली अंतिम...

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह नहीं रहे, एम्स में ली अंतिम सांस

एफएनएन, नई दिल्ली : बिहार के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह नहीं रहे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद से वह वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इस बीच रविवार को उनका निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की पहचान बिहार के कद्दावर नेता के तौर पर होती थी। दिल्ली एम्स में शिफ्ट कराए जाने के बाद गुरुवार को रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के नाम एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने आरजेडी छोड़ने का ऐलान किया था हालांकि लालू की ओर से लिखे गए पत्र में पार्टी को उनकी जरूरत बताई गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments