Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल थामेंगे कांग्रेस का दामन

रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल थामेंगे कांग्रेस का दामन

  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने देहरादून में कांग्रेस भवन पहुंचे ठुकराल
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भाजपा के पूर्व विधायक ने की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : रुद्रपुर से भाजपा के टिकट पर दो बार चुनाव जीते राजकुमार ठुकराल जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। भाजपा के उनसे किनारा करने के बाद राजकुमार ठुकराल लगातार राजनीतिक जमीन की तलाश कर रहे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। आज इन संभावनाओं को बल मिला है। राजकुमार ठुकराल कांग्रेस के दिग्गज नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने आज देहरादून में कांग्रेस भवन पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लंबी मुलाकात हुई। राजनीति पर ढेर सारी चर्चा भी हुई।

राजकुमार ठुकराल की हरीश रावत से इस मुलाकात की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खासी वायरल हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में दमदार तरीके से अपनी एंट्री करा सकते हैं। हालांकि उनके भाई संजय ठुकराल ने अभी किसी संभावना से इनकार किया है। आपको बता दें कि राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर से दो बार विधायक और नगर पालिका के चेयरमैन भी रहे हैं। अब तक उन्होंने 11 चुनाव लड़े जिसमें से 10 पर उन्होंने जीत हासिल की है। गुजरे विधानसभा चुनाव में उनकी भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं को लेकर ऑडियो वायरल होने के बाद पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।

इसके बाद राजकुमार ठुकराल निर्दलीय चुनाव लड़े और 27,000 से ज्यादा वोट हासिल किए थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी मौजूदा भाजपा विधायक शिव अरोरा से तनातनी चल रही है। दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी अपनी भड़ास निकाल चुके हैं। अब देखना यह होगा कि राजकुमार ठुकराल कि कांग्रेस में एंट्री उन्हें कितना फायदा पहुंचाती है। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments