पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के भाई का निधन

  • कोरोना से लड़ाई लड़ रहे थे अखिलेश, दिल्ली में ली अंतिम सांस
  • अग्रवाल परिवार के कई लोग हैं इस महामारी से संक्रमित, चल रहा है इलाज

एफएनएन, बरेली: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री और बरेली कैंट से विधायक राजेश अग्रवाल के छोटे भाई अखिलेश अग्रवाल का दिल्ली के गोयल अस्पताल में कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। बता दें कि अग्रवाल परिवार के कई लोग कोरोना संक्रमित मिले थे।

agrwal
अखिलेश अग्रवाल

राजेश अग्रवाल का भी दिल्ली में इलाज चल रहा है जबकि परिवार के अन्य सदस्य राममूर्ति अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। पिछले दिनों हालत बिगड़ने पर अखिलेश अग्रवाल को दिल्ली ले जाया गया था, लेकिन चिकित्सक पूरी तरह से फैल चुके कोरोना संक्रमण को रोक न सके और रविवार को अखिलेश ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के साथ ही बरेली में उनके घर पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से प्रसारित हुई। अखिलेश अग्रवाल सिल्वर लाॅ कालेज के संस्थापक थे।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img