Tuesday, March 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकुमाऊं में पांच जगह धधके जंगल, गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में...

कुमाऊं में पांच जगह धधके जंगल, गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की कोई घटना नहीं होने से राहत

एफएनएन, देहरादून : जंगल की आग को लेकर मंगलवार का दिन गढ़वाल मंडल के जंगलों के लिए राहत भरा रहा। गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की कोई घटना नहीं हुई, जबकि कुमाऊं मंडल में पांच जगह जंगल धधके। वहीं, वन्य जीवों के प्रभावित होने की कहीं से कोई सूचना नहीं है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मंंगलवार को चंपावत वन प्रभाग के आरक्षित क्षेत्र में जंगल में आग लगने का एक मामला सामने आया है, जबकि पिथौरागढ़ वन प्रभाग के वन पंचायत क्षेत्र में चार घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा प्रदेश में कहीं से कोई वनाग्नि की घटना नहीं हुई है।#

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments