03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Forest Fire: गर्मी बढ़ने के साथ फिर सुलगने लगे जंगल, 24 घंटे के भीतर सात नई घटनाएं

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में आग की घटनाएं फिर बढ़ने लगी हैं। 24 घंटे के भीतर सात नई घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें कुल नौ हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। फायर सीजन में अब तक कुल 1,075 घटनाओं में 1,451 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल चुका है। जबकि पांच लोगों की मृत्यु व चार लोग घायल हुए हैं।

मौसम शुष्क होने के कारण एक बार फिर प्रदेश के जंगलों में आग का खतरा बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में मसूरी वन प्रभाग में चार घटनाएं, लैंसडौन वन प्रभाग में दो और तराई पूर्वी वन प्रभाग में एक घटना हुई। वन कर्मी आग को बुझाने में जुटे हैं। दावा किया जा रहा है कि ज्यादातर घटनाओं में आग पर काबू पा लिया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मौसम के बदले मिजाज से उत्तराखंड को राहत मिली थी

इससे पहले बीते सप्ताहभर पूर्व मौसम के बदले मिजाज से उत्तराखंड को राहत मिली थी। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश ने जंगलों की आग बुझा दी थी। मौसम के साथ ही शरारती तत्व भी लगातार वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा रहे थे। अब तक इस सीजन में जंगल में आग लगाने पर वन संरक्षण अधिनियम और वन अपराध के तहत 421 मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं।

वहीं, वन विभाग की ओर से मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जंगल की आग की सूचना देने के लिए नंबर 18001804141, 01352744558 पर काल कर सकते हैं। साथ ही 9389337488 व 7668304788 पर वाट्सएप के माध्यम से भी जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा राज्य आपदा कंट्रोल रूम देहरादून को भी नंबर 9557444486 और हेल्पलाइन 112 पर आग की घटना की सूचना दी जा सकती है।

प्रदेश में अब तक जंगल की आग की स्थिति

  • क्षेत्र, घटना, प्रभावित क्षेत्र
  • गढ़वाल क्षेत्र, 410, 518
  • कुमाऊं क्षेत्र, 576, 817
  • वन्यजीव आरक्षित, 89, 116
  • कुल, 1075, 1451
  • (प्रभावित क्षेत्र हेक्टेयर में है।)

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img