03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास चलती एंबुलेंस में लगी आग, सड़क पर मची अफरा तफरी

एफएनएन, डोईवाला: लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास एक बड़ा हादसा हुआ. यहां सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस में अचानक आग लग गई. इस घटना में एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई. एंबुलेंस पौड़ी श्रीनगर बेस हॉस्पिटल से मरीज को लेकर देहरादून की ओर जा रही थी. तभी डोईवाला लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास ये हादसा हो गया.

जिसक कुछ देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची. इससे पहले फायर ब्रिगेड की टीम कुछ कर पाती तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने इसके बाद मौके पर लगी आग को बुझाया.जिसके बाद जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई. समय रहते एंबुलेंस में आग लगने का पता चल गया. जिससे मरीज को जल्दी से शिफ्ट किया गया, नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. इस हादसे के बाद एंबुलेंस सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं. वहीं, इस मामले में पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस एंबुलेंस में आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

गाड़ियों में आग लगने की कई वजहें हो सकती हैं. गाड़ियों में मुख्यत शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगती है. इसके लिए खराब या ढीली इलेक्ट्रिकल वायरिंग जिम्मेदार होती है.इसके अलावा ज्वलनशील पदार्थों के कारण भी कई बार गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं. ओवरहीटिंग, मैकेनिकल फॉल्ट के कारण भी कई बार चलती गाड़ियों में आग लग जाती है. खराब गुणवत्ता के पार्ट्स भी कभी कभी इस परेशानी को और बढ़ा देते हैं. इसके अलावा गाड़ियों की फिटनेस भी एक जरुरी पहलू है. इस पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है. अगर गाड़ियों की फिटनेस फिट रहेगी तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है.

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img