Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशभारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के तेल डिपो की पार्किंग में खाली खड़े...

भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के तेल डिपो की पार्किंग में खाली खड़े टैंकर में लगी आग

एफएनएन, देवरिया : देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के तेल डिपो की पार्किंग में खाली खड़े टैंकर में अचानक आग लग गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार की रात की है और आग लगने का कारण बैटरी में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार बैतालपुर के गुदड़ी में स्थित बीपीसीएल के डिपो के समीप पार्किंग में कई खाली टैंकर खड़े थे और रविवार को अवकाश होने के कारण टैंकरों में पेट्रोलियम पदार्थ नहीं भरा गया था। उसने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे अचानक बैटरी के शार्ट सर्किट से एक टैंकर में आग लग गई और आग केबिन तक पहुंच गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी कुछ देर में पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments