देवप्रयाग के बहा बाजार स्थित नृसिंहगाचल पर्वत से अचानक हुए भूस्खलन से विशाल बोल्डर नीचे आ गिरे

एफएनएन, देवप्रयाग : देवप्रयाग के बहा बाजार स्थित नृसिंहगाचल पर्वत से अचानक हुए भूस्खलन से विशाल बोल्डर नीचे आ गिरे, जिससे नगर के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ज़्यादातर लोग अपने घरों से बाहर थे, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया।

नृसिंहगाचल पर्वत का एक हिस्सा दरक गया। इसके साथ ही कई टन वजनी बोल्डर तेजी से नीचे लुढ़कते हुए बहा बाजार में आ गिरे। इन बोल्डरों की चपेट में आकर विपिन चंद्र मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्रा और पनीलाल के मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्भाग्य से, हादसे के वक्त पनीलाल अपने घर के अंदर मौजूद थे और बोल्डरों के गिरने से उनका मकान पूरी तरह टूट गया, जिससे वह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल पनीलाल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में दो मोटरसाइकिलें और एक पिकअप वाहन भी बोल्डरों के नीचे दब गए। इसके अलावा, कई बिजली के खंभे भी टूट गए, जिससे इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img