03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर के पास लगी भयंकर आग

Spread the love

एफएनएन, जम्मू: जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर के पास भयंकर आग लग गई है. आग के कारण एक इमारत से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखी गईं और धुआं भी काफी दूर तक देखा गया. आग फिलहाल कहां लगी है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन अग्निशमन दल आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद वहां लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाते दिखे. जबकि कुछ आग की लपटों को मोबाइल में कैद करते रहे. हालांकि समय रहते दमकलकर्मियों के पहुंचने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जम्मू पुलिस का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है.जम्मू रीजन के आईजी मुकेश सिंह ने कहा कि आग पर नियंत्रण पाया जा चुका है. इससे कैश काउंटर के आसपास के इलाके को नुकसान पहुंचा है.

 

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img