एफएनएन, नई दिल्ली : दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग में जलकर नौ लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में से नौ लोगों की मौत हो गई है, कई लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है।





