03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कपड़ों के 70 गोदाम में लगी भीषण आग, 5 करोड़ रुपए का नुकसान, 10 घंटे में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

एफएनएन, मुरादाबाद: रानी नांगल गांव में कपड़ा गोदामों में लगी आग इतनी भीषण थी कि 14 फायर टेंडर को आग पर पूरी तरह काबू पाने में 10 घंटे का वक्त लगा। इस अग्निकांड में लगभग 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

जिले के थाना भोजपुर क्षेत्र में टांडा रोड पर स्थित रानी नांगल गांव में पुराने कपड़ों का व्यापार होता है। इस गांव में पुराने कपड़ों के लगभग 500 छोटे-बड़े गोदाम हैं। इन गोदामों में कपड़ों की छंटाई का काम होता है। पहनने लायक कपड़ों को फेरी वाले गांव-गांव फेरी लगाकर बेच देते हैं। बाकी बचे कपड़े मुरादाबाद की एक्सपोर्ट फैक्ट्रियों में प्रोडक्ट्स की सफाई के काम आते हैं।

रानी नांगल में बने एक ऐसे ही कपड़ा गोदाम में बीते सोमवार की रात आग सुलगना शुरू हुई थी। स्थानीय लोग इस आग की वजह शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। देखते ही देखते यह आग लगभग 70 कपड़ा गोदामों तक फैल गई थी। इससे पुलिस प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया।

मुरादाबाद के सभी 9 फायर टेंडर रानी नांगल पहुंच चुके थे। आग फैलता देख प्रशासन ने रामपुर और संभल के अलावा एक प्राइवेट फायर टेंडर को भी मौके पर बुला लिया था। पूरी रात फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिशें करते रहे। लेकिन आग को पूरी तरह नियंत्रित करते-करते सुबह के 5 बज चुके थे। रानी नांगल के प्रधान नवाब अली का कहना है कि अग्निकांड में लगभग 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img