Friday, April 25, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशसिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके...

सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में घायल फातिमा की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, बरेली: बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में घायल फातिमा का दिल्ली में इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। फातिमा गिरफ्तार रहमान शाह की बेटी थी। फातिमा की मौत के बाद अब धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई।

बता दें कि बीते  बुधवार शाम को सिरौली के कल्याणपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके हुए थे। जिसमें मौके पर दो बच्चों समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। उनमें से एक की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। गुरुवार को पुलिस ने अज्ञात महिला की सितारा के रूप में शिनाख्त की।

इसके बाद एक और महिला निखत की भी मृत्यु हो गई। अब तक हादसे में छह लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। ऐसे में बरेली जिला अस्पताल से रेफर की गई फातिमा की रविवार देर रात दिल्ली की एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिनका शव बरेली लेकर आया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश: कोडियाला के पास ट्रक पलट गया, ट्रक में 2 व्यक्ति सवार थे SDRF ने घायल को वाहन काटकर बाहर निकाला

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments