03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रेशम उत्पादन से किसान कर रहे छप्पर फाड़ कमाई, कुमाऊं में 90 हजार किलोग्राम हुआ रेशम उत्पादन

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल के किसानों का रुझान रेशम उत्पादन की ओर बढ़ रहा है. जिसका परिणाम है कि कुमाऊं मंडल में रेशम उत्पादन भी साल दर साल बढ़ता जा रहा है. रेशम कीट पालन से 2800 से अधिक किसान जुड़े हुए हैं, जिन्होंने शहतूती रेशम कीट पालन के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 89,652.40 किलोग्राम रेशम के कोया का उत्पादन किया है, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 87,191.80 किलोग्राम शहतूती रेशम कोया उत्पादन हुआ था.

कुमाऊं मंडल के रेशम विभाग के उपनिदेशक हेमचंद्र ने बताया कि रेशम कीट पालन करने के लिए विभाग द्वारा किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि किसान अपनी पारंपरिक खेती के साथ-साथ रेशम कीट पालन के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें. उन्होंने बताया कि किसान अपने खेत की अनुपयोगी मेड़ों पर 300 शहतूत के पौधे लगाकर 25,000 रुपये तक वार्षिक आमदनी कर रहे हैं. रेशम कीट की बिक्री के लिए उत्तराखंड कोऑपरेटिव रेशम फेडरेशन कोया बाजार में उपलब्ध कराता है. जिसमें बाहर के व्यापारी कोया खरीदने आते हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हेमचंद्र ने बताया कि कुमाऊं की शहतूती रेशम पूरे देश में प्रसिद्ध है. कुमाऊं मंडल में मुख्य रूप से शहतूती रेशम का उत्पादन होता है. रेशम उत्पादन के लिए मार्च और अप्रैल के साथ-साथ सितंबर और अक्टूबर महीना सबसे अच्छा माना जाता है. उन्होंने कहा कि रेशम विभाग किसानों को रेशम कीट उपलब्ध कराता है. इसके बाद 15 दिन तक कीड़ों का पालन कर कोया तैयार किया जाता है. कोया उत्पादन में रेशम कीट को समय से चारा पत्ती देना, सफाई और दवाई का छिड़काव कर ख्याल रखा जाता है. साथ ही विभाग के तकनीकी कार्मिक भी किसानों को सलाह देते हैं. रेशम उत्पादन के लिए किसानों को किसी तरह का इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं है. किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ रेशम उत्पादन भी कर सकते हैं.

Hot this week

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Topics

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img