Monday, June 9, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशछह घंटे के मतदान के बाद भी पीलीभीत सबसे आगे, लखनऊ व...

छह घंटे के मतदान के बाद भी पीलीभीत सबसे आगे, लखनऊ व उन्नाव में मतदाता उदास

एफएनएन, पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए पहले माक पोलिंग से ईवीएम को परखा। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबंधन के पास थीं। चार पर समाजवादी पार्टी तथा दो-दो पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

  • आठ घंटे के मतदान के बाद भी पीलीभीत सबसे आगे, लखनऊ व उन्नाव में मतदाता उदास : उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव 2022 में आठ घंटे के मतदान के दौरान 59 विधानसभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक 49.89 प्रतिशत मतदान हो गया था। आठ घंटे के बाद भी पीलीभीत लगातार सर्वाधिक मतदान प्रतिशत के साथ आगे है। दूसरे स्थान पर लखीमपुर खीरी जिला है। हरदोई, सीतापुर, लखनऊ तथा उन्नाव के मतदाता अभी भी उदास से हैं। पीलीभीत में तीन बजे तक 54.88, लखीमपुर खीरी में 52.29, सीतापुर में 50.33, हरदोई में 46.29, उन्नाव में 47.29, लखनऊ में 47.69, रायबरेली में 50.84, बांदा में 50.08 तथा फतेहपुर में 52.60 प्रतिशत मतदान हो गया था।

  • विधानसभा चुनाव में चौथे चरण का मतदान प्रतिशत

जिला                7 से 9 बजे    9 से  11 बजे   11 से 1 बजे

पीलीभीत          10.64         27.44            41.23

लखीमपुर खीरी 10.43          26.28            40.90

सीतापुर            09.59         22.13            36.98

हरदोई             08.14          20.13            34.29

उन्नाव              09.26          21.36             35.01

लखनऊ           08.06          21.24             35.00

रायबरेली          08.03         21.42             40.17

बांदा                08.81         23.92             37.66

फतेहपुर           09.69         22.52              40.35

कुल प्रतिशत     09.10        22.64               37.45

  • लखीमपुर खीरी के कादीपुर में अराजकता, युवक ने ईवीएम पर डाला फेवीक्विक, 15 मिनट तक मतदान

बाधित: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान लखीमपुर खीरी में मतदान ठीक-ठाक चल रहा था। लखीमपुर खीरी की लखीमपुर सदर विधानसभा के कादीपुरसानी गांव में ईवीएम मशीन पर फेवीक्विक लगाया। इसी दौरान कादीपुर क्षेत्र में एक युवक की अराजकता के कारण मतदान करीब करीब 15 मिनट तक बाधित रहा। आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, पुलिस उसको गिरफ्तार करने के अभियान में लगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments