03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इंटरनेट ठीक करने के बहाने घर में घुसा और पिस्तौल की नोक पर की लूट, पुलिस ने कुछ ही देर बाद किया गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : टर्नर रोड स्थित एक मकान में इंटरनेट ठीक करने के बहाने घर में घुसे आरोपित ने पिस्तौल की नोक पर महिला से सोने के गहने व अन्य सामान लूट लिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को कुछ ही देर बाद आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया है।

  • महिला के सिर पर तान दिया पिस्तौल

क्लेमेनटाउन टर्नर रोड सी 19 में रहने वाली महिला मंगलेश शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति गेट पर पहुंचा और इंटरनेट ठीक करने की बात करने लगा। जैसे ही वह घर के अंदर घुसा तो उसने इंटरनेट कनेक्शन पर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

कुछ ही देर बाद आरोपित ने अपनी जेब से पिस्तौल निकाला। एक राउंड जमीन पर फायर करने के बाद उसने पिस्तौल महिला के सिर पर तान दिया। पिस्तौल की नोक पर महिला से गले की चेन, कुंडल और कंगन लूट लिया और फरार हो गया। महिला ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी।

  • पुलिस ने आरोपित को घेर लिया

कंट्रोल रूम से क्लेमेनटाउन थाने को सूचित किया गया। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित का पीछा करना शुरू कर दिया। उधर, आईएसबीटी पुलिस चौकी को भी इस बारे में जानकारी दी गई तो आईएसबीटी में भी पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने आरोपित को घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img