03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बॉयज हॉस्टल में मारपीट, मेडिकल कॉलेज के इंटर्न और फाइनल ईयर के छात्र भिड़े

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में इंटर्न और एमबीबीएस फाइनल ईयर के दो छात्रों में देर रात मारपीट हो गई। मामले को रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। रात करीब सवा दस बजे इसकी सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, वार्डन और दूसरे जिम्मेदार लोगों ने हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।

इस मामले में शुक्रवार को अनुशासन समिति और शाम को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। हालांकि दोनों पक्षों में सुलहनामा होने के कारण कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है पर अनुशासन समिति ने इंटर्न छात्र पर कड़ी कार्रवाई की है। इसमें इंटर्न को हॉस्टल से निष्कासित करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि अंतिम वर्ष के छात्र ने पीटने का आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत की थी।

  • हॉस्टल से निष्कासन के साथ जुर्माना भी लगाया : प्राचार्य

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि इस मामले में सभी पहलू को देखा गया है। इंटर्न छात्र को अनुशासन समिति के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद समिति ने इंटर्न को हॉस्टल से स्थायी तौर पर निकालने के साथ तीन महीने के लिए इंटर्नशिप रोक दी है।

इंटर्न पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। यह राशि चार मई तक जमा करनी होगी। इंटर्न को अभिभावक को भी बुलाने के लिए कहा गया है। इंटर्न छात्र ने भी फाइनल ईयर के छात्र की ओर से पीटने की बात कही है।
एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक भी बुलाई गई मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शाम को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी भी पहुंचे। अनुशासन समिति के फैसले को एंटी रैगिंग कमेटी ने सही मानते हुए उसी के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही। दोनों पक्ष में सुलहनामा होने के कारण आगे की विधिक कार्रवाई न करने का फैसला किया गया है।

  • कूलर, हीटर मिलने पर भी लगाया पांच हजार का जुर्माना

मारपीट की सूचना के बाद रात को छात्रावास की जांच की गई, इसमें इंटर्न छात्र के कमरे में कूलर, हीटर आदि सामान मिला है। यह हॉस्टल में प्रतिबंधित है। ऐेसे में पांच हजार का और जुर्माना (कुल तीस हजार) लगाया गया है। आगे भी जांच की जाएगी

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img