03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़, अपराधी गोली लगने से हुआ घायल

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड: के हरिद्वार में पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। वहीं, इस मुठभेड़ में नशा तस्कर के पैर में गोली लगने से अपराधी घायल हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि आरोपी के पास से 900 से ज्यादा नशे के कैप्सूल बरामद हुए हैं।

दरअसल, यह घटना हरिद्वार जनपद के थाना पथरी क्षेत्र के सुभाष गढ़ बूढ़ाहेड़ी के पास की है। जहां पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी बीच पुलिस ने एक कार को रोकने का  प्रयास किया। लेकिन, कार सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद कार सवार गाड़ी से उतरकर जंगल की तरफ भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने अपराधी का पीछा करना शुरू कर दिया। वहीं, बदमाश ने खुद के बचाव के लिए पुलिस पर दोबारा फायरिंग कर दी। जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार चल रहा हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बदमाश की पहचान बिट्टू निवासी ग्राम जटोला दामोदरपुर थाना देवबंद उतर प्रदेश के रूप में हुई है। कहा कि यह बदमाश नशीली दवाओं का तस्कर माना जा रहा है और इसके ऊपर तीन दर्जन से ज्यादा मुक़दमे दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपी की कार में से 900 से ज्यादा नशे के कैप्सूल,एक तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। बताया गया कि आरोपी नशे की दवाइयों की डिलीवरी देने आया था।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img