03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली: सड़क का काम पूरा न करने पर ठेकेदार को 1 करोड़ का जुर्माना

Spread the love

एफएनएन, गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले में पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के सुधारीकरण का काम समय पर पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एक करोड़ 16 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

यहां जारी एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में लोक निर्माण विभाग, पोखरी, के अधिशासी अभियंता राजकुमार के हवाले से बताया गया है कि मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए आरजी बिल्डवेल इंजीनियर्स लिमिटेड के साथ अनुबंध किया गया था जिसके तहत उन्हें 30 अगस्त 2022 से काम शुरू कर उसे 29 फरवरी 2024 तक पूरा करना था। अभियंता ने बताया कि मार्ग के सुधारीकरण कार्य की प्रगति बहुत धीमी है और इस बारे में संबंधित ठेकेदार से बार-बार पत्राचार करने के बाद भी कार्य पूरा नहीं कराया गया।

अभियंता ने बताया कि अनुबंध के अनुसार समय से कार्य पूरा न होने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एक करोड़ 16 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। राजकुमार ने बताया कि इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग, गोपेश्वर, के अधीक्षण अभियंता द्वारा ठेकेदार को ‘कारण बताओ’ नोटिस भी जारी किया गया है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img