Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशरसूला चौधरी में राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रथम बैठक में लव जेहाद...

रसूला चौधरी में राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रथम बैठक में लव जेहाद के खिलाफ सामूहिक प्रयासों पर जोर

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी में राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रथम जिलास्तरीय बैठक में लव जेहाद को लेकर चर्चा हुई और और इसे रोकने के लिए जागरूक भी किया गया।

मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष बरेली रौनक ठाकुर, विशिष्ट अतिथि विभाग अध्यक्ष बहेड़ी शानू गंगवार और जिला उपाध्यक्ष विवेक गंगवार विशेष रूप से इस बैठक में शामिल रहे। मुख्य अतिथि रौनक ठाकुर ने लव जेहाद को लेकर विस्तार से चर्चा की और और इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अपने ओजस्वी वक्तव्य से राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों को जागरूक किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष रौनक ठाकुर ने तेजतर्रार अभिषेक कुमार को युवा संसद छात्र शक्ति बरेली का अध्यक्ष भी मनोनीत किया है। बैठक संपन्न होने के बाद बरेली के हिंदू केंद्र अध्यक्ष अमित दिवाकर ने सभी लोगों को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कराया। ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल दिवाकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल दिवाकर और संचालन व्यवस्था प्रमुख यशपाल साहू ने की। बैठक में बहुत से  ग्रामवासी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments