Saturday, February 28, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयसत्ता की लालसा के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया गया: शाह

सत्ता की लालसा के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया गया: शाह

एफएनएन, दिल्ली : बीजेपी ने 45 साल पहले देश में आपातकाल लागू करने को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है. इस बार कांग्रेस पर हमले की बागडोर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाली है। शाह ने गुरुवार की सुबह कई ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस पर आरोप लगाया कि “45 साल पहले एक पार्टी ने सत्ता की लालसा के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया, रातों-रात पूरे देश को एक जेल में परिवर्तित कर दिया गया. प्रेस, अदालत और बोलने की आजादी खत्म कर दी गयी।गरीबों पर अत्याचार किया गया।

शाह ने कहा कि लाखों लोगों की जद्दोजहद की वजह से आपातकाल तो खत्म हो गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी में यह मानसिकता अभी भी कायम है। एक परिवार की इच्छा पूरी पार्टी पर भारी पड़ती है. हाल ही में कांग्रेस वकिॅग कमेटी की बैठक में हुये घटनाक्रम की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि “इस बैठक में एक वरिष्ठ और युवा नेता को बोलने से रोका गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments