03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फुलसूंगा में विद्युत व्यवस्था लम्बे समय से चल रही बदहाल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने एसडीओ से वार्ता की और समस्या का जल्द निस्तारण करने के लिए कहा

एफएनएन, रूद्रपुर : ज्येष्ठा कालोनी में लम्बे समय से बदहाल विद्युत व्यवस्था अब जल्द ही दुरूस्त होगी। बता दें बदहाल विद्युत व्यवस्था और कालोनाइजर की मनमानी के खिलाफ कालोनी वासी मुखर हो गये थे, उन्होंने चुनाव के बहिष्कार का भी ऐलान कर दिया था। मंगलवार को इस मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने एसडीओ अंशुल मदान से वार्ता की और समस्या का जल्द जल्द निस्तारण के लिए कहा जिस पर उन्होंने समस्या का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।

बता दें फुलसूंगा स्थित जेष्ठा कॉलोनी में विद्युत व्यवस्था लम्बे समय से बदहाल है। दरअसल कालोनी में बिजली का संयोजन बिल्डर ने अपनी व्यक्तिगत फर्म के नाम से ले रखा है। कालोनीवासियों से बिजली कनेक्शन के नाम पर बिल्डर ने प्रति व्यक्ति 20 हजार रूपये वसूल किये हैं और वर्तमान में कालोनीवासियों से 9 रूपये प्रति यूनिट के हिसाब से विद्युत बिल की वसूली की जा रही है। करीब दुगनी कीमत पर बिजली देने के बाद भी बिल्डर ने कालोनी में विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त नहीं किया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आये दिन कालोनीवासियों को विद्युत अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है, बदहाल व्यवस्था के कारण कालोनी में विद्युत फॉल्ट होना आम बात है और दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। कालोनी वासियों का कहना है कि कालोनी में विद्युत लाईनें जर्जर हाल हो चुकी हैं। जिसका खामियाजा कालोनीवासियों को भुगतना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद इस मामले में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो रही है। थक हारकर कालोनीवासियों ने बीते दिनों चुनाव के बहिष्कार का भी ऐलान किया था। मंगलवार को इस मामले में कालोनीवासियों के प्रतिनिधि मण्डल ने भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई।

विकास शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल दूरभाष पर विद्युत विभाग के एसडीओ अंशुल मदान से दूरभाष पर वार्ता की और उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत कराया। विकास शर्मा ने कहा कि बिल्डर की मनमानी का खामियाजा कालोनीवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने एसडीओ से अन्य कालोनियों की तरह ज्येष्ठा कालोनी में भी विद्युत व्यवस्था सुचारू करने के लिए कहा। जिस पर एसडीओ ने मामले में शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान विकास शर्मा से मिलने वालों में गिरीश कबडाल, कुलदीप शर्मा, आर के सिंह, एसपी सिंह, सुभाष गोयल, आरडी यादव आदि शामिल थे।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img