03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएमएस एसोसिएशन बरेली जनपद शाखा का चुनाव निर्विरोध संपन्न, डॉ. एलके सक्सेना अध्यक्ष, डॉ. सौरभ सिंह बने सचिव

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। 22 जनवरी, बुधवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा एसोसिएशन (पी.एम.एस. एसोसियेशन) जनपद-शाखा, बरेली का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव में डॉ. एल.के. सक्सेना निर्विरोध अध्यक्ष और डॉ. सौरभ सिंह सचिव  निर्वाचित हुए हैं।

इनके अतिरिक्त डॉ. अखिलेश्वर सिंह, डॉ. प्रशांत रंजन, डॉ. मंयक और डॉ. शोयेब-सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष (पुरुष), डॉ. अनुराधा, डॉ. पूजा और डॉ. शैव्या-उपाध्यक्ष (महिला), .डॉ. गजेन्द्र सिंह-कोषाध्यक्ष,डॉ. विवेक कुमार और डॉ. अनुराग गौतम-संयुक्त सचिव,डॉ. संचित शर्मा – सम्पादक और डॉ. सतीश चौधरी- निर्विरोध केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुन लिए गए।

इसके अलावा, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ.साधना अग्रवाल, निदेशक मानसिक चिकित्सालय, डॉ. पुष्पा पंत, अपर निदेशक, (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य), डॉ.विश्राम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अलका शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय और डॉ. त्रिभुवन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महिला चिकित्सालय को सर्वसम्मति से संरक्षक चुना गया है।

निवर्तमान कार्यकारिणी की अवधि समाप्त होने पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। समस्त चिकित्सा अधिकारीयों ने नवीन चुनाव परिणामों का स्वागत किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई भी दी है‌।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img