03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनाव नतीजों ने उत्तराखंड कांग्रेस को भी दिया बड़ा झटका, MP-छत्तसीगढ़ में मिली हार को अप्रत्याशित मान रहे कांग्रेस नेता

एफएनएन, देहरादून:  पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में अधिकांश में जीत की उम्मीद कर रही कांग्रेस को नतीजों से खासा झटका लगा है। उत्तराखंड में भी पार्टी इन चुनावों को लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल मान कर चल रही थी, जिसमें उसे जीत की पूरी उम्मीद थी।

विशेष रूप से मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी आशान्वित थी। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विभिन्न राज्यों में अहम जिम्मेदारी मिली थी। पार्टी मानकर चल रही थी कि चुनाव परिणाम के बाद बढ़े हुए मनोबल के साथ वह लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरेगी।

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड गठन के 23 साल बाद भी अनसुलझा है सीमा विवाद,अवैध कब्जा कर रहे भूमाफिया

कांग्रेस से प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, गणेश गोदियाल समेत 15 नेताओं को इन चुनावों में पर्यवेक्षक सहित प्रचार की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद एग्जिट पोल में जिस प्रकार के संकेत मिले, उससे भी कांग्रेस की उम्मीदें बढ़ने लगी थीं।

कांग्रेस मान रही थी कि पार्टी का जनाधार अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इससे वह प्रदेश में भी पार्टी का जनाधार बढ़ने की उम्मीद बांधे हुई थी। पार्टी की सोच थी कि सकारात्मक परिणाम अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड में भी कांग्रेस को मजबूती देंगे। ऐसा हुआ नहीं।

नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने कहा कि वह उन सभी को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में उन्हें वोट दिया। इन राज्यों में निसंदेह प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन कांग्रेस इन तीनों राज्यों में खुद के पुननिर्माण और पुनर्जीवित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने चारों राज्यों में संपूर्ण मेहनत से कार्य किया। कांग्रेस अस्थायी असफलता से उबरेगी और लोकसभा चुनाव के लिए खुद को तैयार करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वह जनता जर्नादन के निर्णय को स्वीकार करते हैं। लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता का ही होता है। पार्टी के स्तर पर जो भी कमियां रही होंगी, निश्चित तौर पर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस पर मंथन किया जाएगा। पार्टी में सभी ने मेहनत की।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img