03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में चुनाव आयोग का मंथन, 25 साल बाद वही कदम उठाने की चर्चा तेज

एफएनएन, देहरादून: केंद्रीय चुनाव आयोग 24 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है. इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयुक्त को बुलाया गया है. इस बैठक में करीब 25 साल बाद राज्य निर्वाचन आयोग भी शामिल होने जा रहे हैं.

पिछली बैठक 1999 में हुई थी. जब सभी राज्यों के निर्वाचन आयोग की बैठक बुलाई गई थी. ऐसे में इस बैठक के दौरान देश के सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मौजूद होंगे.

देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में देश के सभी राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त के साथ राज्य के कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल होंगे. इसको लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से भेजा गया पत्र बीते दिन यानी 6 फरवरी को उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड को प्राप्त हो गया है. ऐसे में उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई हैं.

केंद्रीय चुनाव आयोग की इस बैठक में मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा. पहले बिंदु के तहत कॉमन वोटर रोल को लेकर चर्चा की जाएगी. जिससे किसी भी राज्य में होने वाले विधानसभा, लोकसभा के साथ ही नगर निकाय और पंचायत चुनाव के दौरान कॉमन मतदाता सूची का इस्तेमाल हो. इससे अलग-अलग चुनाव के लिए अलग-अलग मतदाता सूची तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक ही मतदाता सूची के आधार पर हर चुनाव को संपन्न कराया जा सकेगा.

इसके अलावा केंद्रीय चुनाव आयोग के इस बैठक में ईवीएम शेयरिंग को लेकर भी चर्चा होने की संभावना हैं. जिससे राज्यों में मौजूद ईवीएम के जरिए न सिर्फ विधानसभा और लोकसभा के चुनाव कराये जा सकें बल्कि इन्हीं ईवीएम के जरिए निकाय और पंचायत के चुनाव भी कराया जा सकें. हालांकि इसको लेकर 24 फरवरी को दिल्ली में मंथन होना है. जिसमें सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राज्य निर्वाचन आयुक्त चर्चा करेंगे. यही नहीं, केंद्रीय चुनाव आयोग का लक्ष्य है कि इस बैठक के जरिए, केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्यों के राज्य निर्वाचन आयोगों के बीच चुनावी प्रक्रियाओं को और बेहतर बनाया जा सके.

हाल ही में केंद्रीय चुनाव आयोग ने ईसीआई नेट डिजिटल प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है. ऐसे में इस बैठक के दौरान केंद्रीय चुनाव आयोग, सभी राज्य निर्वाचन आयुक्त को ईसीआई नेट डिजिटल प्लेटफॉर्म और ईवीएम के प्रभावी इस्तेमाल के बारे में बताएगा. साथ ही उनका सुझाव भी लेगा. इसे एक बड़ा फायदा ये भी होगा कि भविष्य में ईवीएम के जरिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव भी कराए जाने का रास्ता खुल जाएगा.

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img