Sunday, March 1, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबुजुर्ग और उसके 2 पुत्रों की सिर पर हथौड़ा मार कर किया...

बुजुर्ग और उसके 2 पुत्रों की सिर पर हथौड़ा मार कर किया हत्या

एफएनएन, जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के जफराबाद क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके दो पुत्रों की सिर पर हथौड़ा मार कर हत्या कर दी है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के मोहम्मदपुर कांध गांव निवासी लालजी(62) उसके पुत्र गुड्डू कुमार (32), यादवीर (28) की लाल जी बेल्डिंग वर्कशॉप के नाम से दुकान क्षेत्र के नेवादा बाईपास पर थी।

रविवार की रात लाल जी अपने दो पुत्रों के साथ दुकान पर था कि देर रात अज्ञात बदमाशों ने हथौड़े से सिर पर मार कर तीनों की हत्या कर दी और सीसीटीवी कैमरे के डीबीआर को भी चाबी से खोलकर लेकर चले गए। मौके पर चार मोबाइल फोन मिले हैं।

घटना की सूचना गुड्डू कुमार के बहनोई ने पुलिस को दिया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये आठ टीमों का गठन किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही घटना में शामिल लोंगो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया भारी हथियार (हथौड़े) से सिर पर वार से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। साक्ष्य संकलन व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं। घटना के अनावरण के लिये पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जानकारी मिली है कि मृतकों से कुछ लोगों की पुरानी दुश्मनी भी थी, इस पर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments