शिक्षा मंत्री ने बताया उत्तराखंड में एक सितंबर से नहीं खुलेंगे पहली कक्षा से पांचवीं तक के स्कूल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवी तक के स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। ये बात शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कही है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा ज्यादा जरूरी है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस मामले में केंद्र की ओर से स्पष्ट गाइडलाइन जारी होने के बाद ही राज्य सरकार फैसला लेगी। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के कारण उत्तराखंड में प्रथम चरण में दो अगस्त से नौवीं से 12 वीं तक के स्कूल खोल दिए गए थे। इसके बाद 16 अगस्त से छठी से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को खोल दिया गया। वहीं, 23 अगस्त से तकनीकी शिक्षण संस्थान भी खोल दिए गए हैं। अब पहली से लेकर पांचवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की बात चल रही थी। इसे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेये ने फिलहाल खारिज कर दिया। हालांकि छठी से लेकर 12वीं तक स्कूल खुलने के बाद भी विद्यार्थियों की उपस्थिति ना के बराबर है। स्कूलों में बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं। आनलाइन का विकल्प ही उन्हें ज्यादा सुरक्षित लग रहा है। कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के बीच अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। कई निजी स्कूलों में जब बच्चे नहीं आए तो वहां शिक्षण कार्य आनलाइन ही चलाया जा रहा है। शिक्षक घर से ही क्लास ले रहे हैं। अन्य स्टाफ को स्कूलों में बुलाया जा रहा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img