03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dyara-bugyal : पांचवें दिन भी नहीं मिला महिला ट्रैकर का सुराग, एसओपी समीक्षा और रेस्क्यू अभियान के चलते ट्रैक बंद

एफएनएन , उत्तराखंड: Dyara-bugyal  के प्रसिद्ध ट्रैक से लापता हुई महिला ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है। रामनगर (नैनीताल) निवासी बबीता को खोजने के लिए विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीमें पिछले पांच दिनों से अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बुधवार को विशेष खोज दल ने गोई क्षेत्र की झीलों और अन्य जल स्रोतों के आसपास गहन तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में एसडीआरएफ, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की डीप सर्च टीमें शामिल रहीं। इसके अलावा सेना, आईटीबीपी, वन विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलग-अलग क्षेत्रों में तलाश में जुटी हुई हैं।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बबीता के साथ ट्रैकिंग पर आए दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार बबीता अपने मित्र ऊधमसिंह नगर निवासी हरमनपाल और शाहजहांपुर निवासी हरमनप्रीत के साथ दयारा बुग्याल घूमने आई थीं।

इधर, घटना के बाद वन विभाग ने एहतियात के तौर पर दयारा बुग्याल ट्रैक पर ट्रेकर्स की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी है। विभाग का कहना है कि पर्यटन और ट्रेकिंग से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की समीक्षा की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही, ट्रैक पर लगातार लोगों की आवाजाही से रेस्क्यू अभियान प्रभावित हो रहा था।

वन विभाग के अनुसार बुधवार दोपहर तक ट्रैक पर ट्रेकिंग गतिविधियां सामान्य रूप से जारी थीं, लेकिन बाद में प्रतिबंध लागू कर दिया गया। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह रोक अस्थायी है और स्थिति की समीक्षा के बाद ट्रैक को जल्द ही दोबारा खोला जा सकता है।

इस निर्णय पर ट्रेकिंग से जुड़े संगठनों ने आपत्ति जताई है। ट्रेकिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि एक घटना के कारण सभी ट्रेकर्स और एजेंसियों को प्रभावित करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पंजीकरण प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों की निगरानी को और सख्त बनाने की मांग की है।

डीएफओ डी.पी. बलूनी ने बताया कि फिलहाल प्राथमिकता लापता ट्रैकर की खोज और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए यह अस्थायी कदम उठाया गया है। विभाग का प्रयास है कि आवश्यक समीक्षा पूरी होने के बाद ट्रैक को जल्द ही पुनः खोल दिया जाए।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img